Gidh ka bachcha

एक गिद्ध का बच्चा अपने बाप से बोला "पापा आज मुझे इंसान का गोश्त खाना है" गिद्ध बोला "ठीक हैं बेटा शाम को ला दूँगा.. गिद्ध उड़ा ओर एक सुअर का गोश्त ले कर आया।" गिद्ध का बच्चा बोला "पापा ये तो सुअर का गोश्त है , मुझे तो इंसान का गोश्त खाना है !" गिद्ध बोला "रूक शाम तक मिल जाऐगा.. गिद्ध फिर उडा ओर एक मरी गाय का गोश्त ले कर आया।" गिद्ध का बच्चा बोला "पापा ये तो गाय का गोश्त है, मुझे तो इंसान का गोश्त खाना है।" गिद्ध उडा ओर उसने सुअर का गोश्त एक मस्जिद के पास और गाय का गोश्त मंदिर के पास फेक दिया। थोडी देर के बाद वहाँ ढेर सारी इंसानों की लाशे बिछ गई बाप-बेटे ने जम के इंसान का गोश्त खाया। गिद्ध का बच्चा बोला "पापा ये कैसे हुआ, इतना सारा गोश्त ?" गिद्ध बोला "बेटा ये इंसान है ही ऐसा, ऊपरवाले ने तो इसे इंसान बना के पैदा किया पर धर्म के नाम पर इसे "जानवर" से भी बदतर बनाया जा सकता है.. और ये काम इन इंसानों में बैठे कई गिद्ध पहले से कर रहे हैं...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Dangon me pista bhartiy musalman

Ekhlaas

History of islam