God is one...Develop for society
मुसन्ना बिन हारिसा
*****************
क्या आप इन्हें जानते हैं ? होता यह है कि जब कोई कौम तरक्की कर रही होती है तो बड़े लोगों के साथ कुछ गुमनाम लोग वह बड़ा कार्य कर जाते हैं कि दुनिया देखते रह जाती है
मुसन्ना बिन हारिसा भी एक गुमनाम शख्स थे इराक के अल शैबानी कबीले से इन का संबंध था फतह मक्का के बाद अपने कबीले के साथ मदीना आए और अल्लाह के रसूल सलललाहो अलैहे वसल्लम से मुलाकात की
कुछ इतिहासकारों ने कहा है कि इन्होंने वहीं इसलाम कबूल कर लिया और सहाबी बन गए वहीं अधिक तर इतिहासकारों का कहना है कि नहीं वह वापस लौट गए थे बाद में सोच समझ कर इसलाम कबूल किया इस्लाम कबूल कर मदीना का सफर किया जब पहुंचे तो अल्लाह के रसूल का इंतकाल हो चुका था और मदीना में हज़रत अबु बकर की ख़िलाफत थी इस तरह वह सहाबी नहीं ताबई हैं
उन दिनों ईराक पर ईरान के सासानी परिवार की हुकूमत थी जो उस समय विश्व के सुपर पावर थे अरब से इसलाम को मिटा देना चाहते थे कई बार कोशिश भी की थी वहां का बादशाह अल्लाह के रसूल का खत भी फाड़ चुका था
हज़रत अबु बकर चाहते थे कि उनके ख़तरे को रोकने के लिए कुछ आक्रमण नीति अपनाई जाए और एक सेना को ईराक भेजा जाए
सेना तैयार होती है जब उसके नेतृत्व की बात आती है तो उस समय एक से एक योद्धा मुसलमानों में थे जो किसी भी सेना का नेतृत्व कर सकते थे उस समय अबु औबैदा बिन अल जर्राह थे खालिद बिन वलीद थे साद बिन अबी वक्कास थे मुगीरा बिन शोबा थे मोआज बिन जबल व अमर बिन अलआस और यजीद बिन अबु सुफियान जैसे बड़े नाम थे
लेकिन हज़रत अबु बकर ने सेना के नेतृत्व के लिए एक आम आदमी चुना और वह थे मुसन्ना बिन हारिसा
मुसन्ना बिन हारिसा ने अपने पर खलीफा के भरोसे और एतमाद का पूरा सम्मान किया और इन्हीं के नेतृत्व में ईराक फतह हुआ इस तरह यह फातिहे ईराक कहलाए ईराक की फतह मामूली बात नहीं थी उस समय के सुपर पावर से एक मुल्क छीन लेना था पर उन्होंने अनहोनी को होनी कर दिखाया अल्लाह की रहमत हो उन पर
यह इसलाम के नबी और उनके बाद के खलिफाओं की खूबी थी कि जिस के अंदर सलाहियत देखते थे उसे पूरा मौका देते थे किसी पद पर चुनने के लिए जात पात कुंबा कबीला गोरे काले का कोई महत्व नहीं था
Khursheeid ahmad
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें